फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नशे से लड़ाई में विद्यार्थी बनेंगे भागीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए मंडी पुलिस ने उच्च शिक्षा विभाग के साथ चलाया अभियान
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं का भी आयोजन, विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला पुलिस की ओर से नशे की रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान में विद्यार्थी भी भागीदार बनेंगे। पुलिस ने मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम की दिशा में उच्च शिक्षा विभाग के सहयोग से पूरे जिले में व्यापक नशा जागरुकता अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत नशे का कारण और निवारण विषय पर भाषण, कविता और चित्रकला प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं।
हाल ही में आयोजित प्रतियोगिता में जिलेभर के 284 स्कूलों के 5,000 से अधिक विद्यार्थी हिस्सा ले चुके हैं। स्कूल स्तर पर विजेता रहने वाले बच्चों के लिए पुलिस स्टेशन स्तर पर प्रतियोगिता करवाई जाएगी। यहां पर विजेता रहने वाले बच्चों के लिए फिर उपमंडल स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का समापन जिला स्तर पर होगा। विजेता रहने वाले विद्यार्थियों को पुलिस की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...

बहु-स्तरीय प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को नशीली दवाओं के हानिकारक प्रभावों और निवारक उपायों के महत्व पर सार्थक संवाद और रचनात्मक अभिव्यक्ति में शामिल करना है। प्रतियोगिता का समापन जिला स्तर पर होगा, जहां समग्र विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। युवाओं को नशा और नशीली दवाओं से दूर रहने और एक स्वस्थ, उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए सशक्त बनाया जाएगा।
-साक्षी वर्मा, पुलिस अधीक्षक मंडी
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें