सरकाघाट (मंडी)। राजकीय कॉलेज सरकाघाट के प्राचार्य डॉ. आरआर कौंडल की अध्यक्षता में शनिवार को मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसमें विद्यार्थियों को चुनाव की प्रक्रिया और मतदान के अधिकार के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है, वे फार्म संख्या छह भरकर स्थानीय बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास जमा करवा सकते हैं।
वोटर हेल्पलाइन एप और राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल के माध्यम से भी ऑनलाइन पंजीकरण करवाकर मतदाता पहचान पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर निर्वाचन साक्षरता क्लब के प्रभारी सहायक प्रो. राकेश कुमार के अलावा सहायक प्रो. सुनीता पठानिया और सहायक प्रो. संजीव कुमार मौजूद रहे। संवाद