फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्कूलों और कालेजों में पढ़ने को मिलेंगी वाजपेयी की पुस्तकें

Tue, 12 Apr 2016 10:53 PM IST
मंडी।
विज्ञापन
‌किताबें - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मंडी। संसदीय क्षेत्र मंडी की स्कूल लाइब्रेरियों में सांसद निधि से खरीदी गई किताबों की खेप पहुंच गई है।12 लाख की लागत से मंडी संसदीय क्षेत्र के 18 कॉलेजों और 15 सीसे स्कूलों की लाइब्रेरियों में  ऐतिहासिक और छात्रों के सामान्य ज्ञान की किताबों की खेप पहुंच गई।
विज्ञापन


प्रति स्कूल 134 किताबें भेजी गई हैं तथा यह किताबें 50 रुपये लेकर 750 रुपये कीमत तक की हैं। पहली खेप में कुछ चुनिंदा स्कूलों और कॉलेजों को चुना गया था तथा इसके बाद अन्य स्कूलों में भी यह किताबें आ सकती हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की किताबें भी अब स्कूल और कॉलेज लाइब्रेरियों में पढ़ने को मिलेगी। सांसद निधि की ओर से भेजी गई किताबें अब छात्रों को अपना सामान्य ज्ञान प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगी।

खास बात यह है कि स्कूलों और कॉलेजों की लाइब्रेरियों में जो किताबें भेजी जा रही हैं, उनमें सांसद और सांसद निधि का कहीं भी उल्लेख नहीं है तथा पब्लिशर द्वारा सीधे ही किताबों की खेप स्कूलों में पहुंचा रहे हैं। उधर, उपनिदेशक उच्च शिक्षा मंडी कार्यालय के अनुसार जिन स्कूलों और कॉलेजों की लाइब्रेरियों में सांसद निधि से किताबें आनी हैं, उनमें 18 कॉलेज तथा 15 सीसे स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन


जिन कॉलेज और स्कूलों को 2016 में  किताबें प्राप्त हुई हैं, उन्हें 2017 में नहीं मिलेंगी। उनकी जगह अन्य स्कूलों और कॉलेजों को किताबें दी जाएंगी। उधर, सांसद रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि स्कूल और कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को सामान्य ज्ञान और अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए किताबों की हमेशा आवश्यकता रहती है तथा उन्होंने 12 लाख की सांसद निधि से कुछ महत्वपूर्ण किताबें स्कूलों और कॉलेज लाइब्रेरियों में भिजवाने को उपनिदेशक उच्च शिक्षा मंडी के माध्यम से कहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें