फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाऊ-पनाऊ में आगामी सत्र से शुरू होंगी वाणिज्य की कक्षाएं : कौल

Fri, 18 Nov 2016 09:59 PM IST
मंडी
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाउ पनाऊ के वार्षिक समारोह में छात्रा को सम्मानित करते स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगवाईं (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाऊ-पनाऊ में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यहां आगामी सत्र से वाणिज्य संकाय की कक्षाएं आरंभ कर दी जाएंगी।
विज्ञापन


सब्जी उत्पादन के लिए प्रसिद्ध नाऊ पनाऊ और सोझा गांव के लिए ब्यास नदी से सिंचाई परियोजना स्वीकृत की गई है। जिस पर दो करोड़ 52 लाख व्यय किए जाएंगे। इस योजना के पूर्ण होने पर किसानों को स्प्रिंकलर विधि से सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। क्षेत्र में 40 लाख से पेयजल योजना का निर्माण भी किया जा रहा है। राजकीय महाविद्यालय पनारसा के भवन निर्माण के लिए पांच करोड़ स्वीकृत किए गए हैं और भूमि उपलब्ध होते ही यहां निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। क्षेत्र में मांग और आवश्यकता के अनुरूप स्वास्थ्य संस्थान खोले और स्तरोन्नत किए जा रहे हैं। हाल ही में नगवाईं में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, थलौट में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला गया है।

प्रदेश सरकार द्वारा जरूरतमंदों को जीवन रक्षक दवाएं निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं। प्रदेश व जिला में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए भी प्रदेश सरकार कृतसंकल्प है। मंडी जिला के नेरचौक में लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में आगामी अगस्त माह से कक्षाएं आरंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने थाणा-कुटला सड़क के निर्माण के लिए एक लाख, पनाऊ सड़क के कार्य को एक लाख, बासणी नाला से टेपर सड़क के शेष कार्य को एक लाख तथा स्थानीय स्कूल के पुराने भवन के जीर्णोद्घार के लिए एक लाख प्रदान करने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र छात्राओं को अपनी ऐच्छिक निधि से 15 हजार प्रदान करने की भी घोषणा की। प्रधानाचार्य रमेश चंद्र भनोट ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। ग्राम पंचायत नाऊ-पनाऊ की प्रधान चंद्रकांता ने भी स्थानीय जनता की ओर से उन्हें सम्मानित किया ।

समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। जिसमें अनिमेश, ईशिता, चंचल, ओम प्रकाश, किरना देवी, रोहित, सुरभि, आर्यन, पीयूष, अंजली, सपना, सुनीता श्रुति, प्रशांत, वंदना, तनुजा, यशपाल, आंचल, कंचन, मनोहर, टीना, राजेश, डीणे राम, तनुज कुमार, पूजा, देश राज को पुरस्कार मिला। उपस्थिति में साक्षी, सुनैना, सुरभि, अनीता कुमारी, पंकज, रितु देवी, स्मृति, मनोहर को इनाम दिया गया। खेलों में अजय, विजय, राहुल, अर्जुन, अशोक, लेखराज, पवन कुमार, अजय कुमार, प्रशांत, गुलाब सिंह और लड़कियों में पूजा, सुरभि, अंजना, सुनीता आदि को पुरस्कृत किया गया। लक्ष्मी हाउस को बेेेस्ट हाउस का खिताब मिला।
इस मौके पर जिला परिषद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा, घनश्याम शर्मा, पंचायत प्रधान चंद्रकांता, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, जिला कांग्रेस महामंत्री चंद्रशेखर ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य अंजू शर्मा, महिला कांग्रेस सचिव सरजू देवी, नरोत्तम राम, संजय शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी नगवाईं डास़ुरेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें