फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के दोषियों को दी जाए कड़ी सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। तमिलनाडु में धर्मांतरण के दबाव से तंग आकर छात्रा की आत्महत्या मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उग्र हो गई है। परिषद ने चेतावनी दी है कि जब तक छात्रा के दोषियों को कड़ी सजा और परिषद के कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती है, विद्यार्थी परिषद चुप नहीं बैठेगी।
विज्ञापन

वीरवार को सुंदरनगर में पत्रकार वार्ता में जिला संयोजक अर्चना कुमारी ने कहा कि स्कूल प्रशासन के धर्मांतरण के लिए बनाए गए दबाव में छात्रा ने आत्महत्या कर ली।
छात्रा लावण्या को इंसाफ दिलाया जाएगा। खुद को धर्मनिरपेक्ष कहलाने वाली डीएमके पार्टी की सरकार लावण्या के अंतिम बयान के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिस तरह से ईसाई मिशनरियों के समर्थन में स्टालिन सरकार खड़ी है, यह उनके छद्म धर्मनिरपेक्षता को दर्शाता है।
विज्ञापन

उन्होंने मामले में गिरफ्तार 33 कार्यकर्ताओं को रिहा करने की मांग उठाई। कहा कि मामले की सीबीआई से जांच करवाई जाए। इस मौके पर परिषद के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र राणा, एमएलएसएम कॉलेज इकाई अध्यक्ष मंजुल शर्मा, रमनदीप, निशांत सकलानी, इशिता शर्मा, पूनम ठाकुर, साक्षी ठाकुर और विक्रांत पवार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें