फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चरी, बाजरा, जौ के बीज का स्टॉक खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चरी, बाजरा, जौ के बीज का स्टॉक खत्म
विज्ञापन

विक्रय केंद्र जोगिंद्रनगर से मायूस लौट रहे किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। कृषि विक्रय केंद्र जोगिंद्रनगर में चरी, बाजरा और जौ का बीज खत्म होने से किसानों को मायूस लौटना पड़ रहा है। मई-जून में बिजाई की जाने वाली फसलों के लिए मांगानुसार बीज न मिलने से सैकड़ों किसान परेशान हैं। विक्रय केंद्रों में किसानों को धान और सोयाबीन का बीज भी नहीं मिल रहा। मीलाें दूर से कृषि विक्रय केंद्र पहुंचे किसानों को स्टॉक खत्म होने का हवाला देकर खाली हाथ लौटाया जा रहा है।
गेहूं फसल की कटाई के बाद मई-जून में चरी, बाजरा, जौ और सोयाबीन की फसल बीजने का उचित समय रहता है, लेकिन किसानों को कृषि विक्रय केंद्रों में बीज नहीं मिल रहा है। कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक उपमंडल में 1200 किसानों के लिए करीब 60 क्विंटल से अधिक बीज की मांग रहती है। मई में करीब 45 क्विंटल बीज ही उपलब्ध हुआ है। इसमें चरी का बीज 15 क्विंटल, मक्की 12 क्विंटल, धान और बाजरा के बीज की आपूर्ति पांच-पांच क्विंटल हुई है जबकि सोयाबीन का बीज दो क्विंटल पहुंचा है। अब लगातार किसान कृषि विक्रय केंद्रों से खाली हाथ लौट रहे हैं। बीज पर मिलने वाली अनुदान सुविधा भी खत्म हो गई है। किसानों को महंगे दाम पर बाजार में बीज खरीदने पड़ रहे हैं। कृषि विकास अधिकारी जोगिंद्रनगर तेज सिंह का कहना है कि कृषि विक्रय केंद्र जोगिंद्रनगर में चरी, बाजरा, जौ और सोयाबीन सहित विभिन्न तरह का 45 क्विंटल से अधिक बीज किसानों को उपलब्ध करवाया गया है। स्टॉक खत्म होने पर किसानों को खाली लौटना पड़ा।
विज्ञापन


कृषि विक्रय केंद्रों में स्टाॅक खत्म होने से किसानों को बाजार से महंगे दाम पर बीज खरीदने पड़ रहे हैं। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ रहा है। -शेर सिंह खनोड़िया, निवासी सैंथल
विभाग के विक्रय केंद्र में बीज का स्टॉक खत्म होने से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। सप्ताह पूर्व ही विक्रय केंद्र में बीज पहुंचा था, ऐसे में अचानक से बीच खत्म होना समझ से परे है। -सुमता, निवासी काथला
गेहूं कटाई के बाद मक्की और धान का बीज खरीदने के लिए कृषि विक्रय केंद्र आए थे लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश से खेतों में नमी आई है, लेकिन बीज न मिलने से अब इंतजार करना पड़ेगा। -सुरजीत, निवासी भराड़ू
विज्ञापन

कृषि कार्यों के लिए बीज अनुदान समाप्त करना चिंता का विषय है। विभाग से आग्रह है कि बीजों में अनुदान को बहाल करवाया जाए ताकि किसानों को बाजारों से महंगा बीज न खरीदना पड़े। -सुरेश कुमार, निवासी जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें