मंडी। विश्व हिंदू परिषद जिला मंडी की बैठक संस्कृति भवन पुरानी मंडी में विभागाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें विश्व हिंदू परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रांत सह मंत्री रमेश परमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में 7 से 9 मार्च तक चामुंडा देवी (कांगड़ा) को लेकर चर्चा की। नव संवत्सर कार्यक्रम 30 मार्च को, श्रीराम महोत्सव कार्यक्रम, श्री हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम, धर्म रक्षा अर्पण निधि इत्यादि कार्यक्रमों की योजना बनाई गई।
रमेश परमार ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति का प्रांत स्तरीय वर्ग सुंदरनगर में अप्रैल में होगा। बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी का प्रांत स्तरीय वर्ग जुलाई में होगा। कहा कि आज विश्व हिंदू परिषद का काम प्रत्येक प्रखंड में है। इस कार्य को पंचायत तथा गांव स्तर तक समितियां बना कर बढ़ाने का कार्य जारी है।
प्रत्येक गांव में अगर सक्षम समिति होगी तो धर्मांतरण, लव जिहाद से बहन और बेटियों की सुरक्षा तथा युवाओं को नशे से बचा सकते हैं। बैठक में प्रांत धर्म प्रसार सह प्रमुख शक्ति सिंह ठाकुर, विभाग सह मंत्री डॉ. देवेंद्र शर्मा, जिला मंत्री विशाल ठाकुर, अतुल गुप्ता, भगत राम, विजय शर्मा, अजय शर्मा आदि उपस्थित रहे। बैठक में रविंदर कुमार को बल्ह प्रखंड बजरंग दल संयोजक और हंस राज को बल्ह प्रखंड सह संयोजक बजरंग दल का दायित्व दिया गया। संवाद