फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र के पैसों का हिसाब नहीं दे रही प्रदेश सरकार : दुष्यंत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर केंद्र से मिलने वाली वित्तीय सहायता के उपयोग को लेकर सवाल उठाए हैं। सोमवार को मंडी में आयोजित विकसित भारत सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे दुष्यंत कुमार गौतम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश को लगातार सहायता राशि उपलब्ध करा रही है लेकिन राज्य सरकार यह नहीं बता पा रही कि वह धनराशि कहां खर्च की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार माता-पिता अपने बच्चों को दिए गए पैसों का हिसाब पूछते हैं, उसी तरह केंद्र सरकार भी प्रदेश सरकार से अब तक दी गई सहायता राशि का विवरण मांग रही है। उनका आरोप है कि प्रदेश सरकार इस संबंध में स्पष्ट जवाब नहीं दे रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना के साथ पूरे देश के समान विकास के लिए कार्य कर रहे हैं।
दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली का परिणाम हाल में हुए नगर निगम चुनाव में दिखाई दिया है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में प्रदेश की जनता परिवर्तन के लिए तैयार है। उत्तराखंड का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि पड़ोसी और पहाड़ी राज्य होने के बावजूद वहां की सरकार बेहतर कार्य कर रही है, जबकि हिमाचल में लोगों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन

इससे पहले विकसित भारत सम्मेलन को संबोधित करते हुए दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि पिछले 12 वर्ष देश के लिए स्वर्णिम काल साबित हुए हैं। एक समय देश की पहचान भ्रष्टाचार और पिछड़ेपन से जोड़ी जाती थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें