फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्रंग के मैगल में बनाया जाएगा स्टेडियम : अनुराग

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के स्वागत के लिए उमड़ी भीड़।
विज्ञापन
द्रंग/जोगिंद्रनगर/चौंतड़ा (मंडी)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान द्रंग विधानसभा क्षेत्र में लोगों से कहा कि मैगल में खाली पड़ी सौ बीघा जमीन पर शीघ्र स्टेडियम बनाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार जमीन हस्तांतरण की मंजूरी दिलाए, केंद्र से मंजूरी मैं दिलवाऊंगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में रहते हुए देश के सैनिकों को एक बुलेटप्रूफ जैकेट तक उपलब्ध नहीं करवा पाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो साल में दो लाख सैनिकों को बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध करवाई है। अनुराग ठाकुर का पधर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
जोगिंद्रनगर पहुंचने पर बेतहाशा भीड़ ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लोग सड़क के दोनों तरफ अनुराग की एक झलक पाने को खड़े रहे। तेज बारिश के बीच घटासनी से मझारनू तक अनुराग ठाकुर का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान शहर में रोड शो निकालकर अनुराग ठाकुर ने जोगिंद्रनगरवासियों का आभार जताया। शहर की आरंभ सीमा गुरुद्वारा परिसर के नजदीक एथलेटिक सेंटर के करीब चार सौ खिलाड़ियों ने अनुराग ठाकुर का स्वागत तिरंगा झंडा लहराकर किया।
विज्ञापन

इधर अनुराग ठाकुर अपने निर्धारित समय से लगभग दो घंटे देरी के उपरांत जब चौंतड़ा पहुंचे तो सैकड़ों समर्थकों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। भारी भीड़ देखकर केंद्रीय मंत्री पैदल ही सड़क पर निकल पड़े। केंद्रीय मंत्री चौंतड़ा बाजार में लगभग आधा किमी तक लोगों से स्वयं मिले। केंद्रीय मंत्री की इस दरियादिली को देख कर लोग गदगद हो उठे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें