फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में बैंड बाजे के साथ निकली श्रीकृष्ण की शोभायात्रा

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के निचला गरोडू पंचायत में श्रीकृष्ण की लीलाओं पर शुरू हुए धार्मिक अनुष्ठान में निकल
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। निचला गरोड़ू पंचायत में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन होगा। आचार्य तिलक राज शर्मा की अगुवाई में यह धार्मिक कार्यक्रम चलेगा। शुक्रवार को बैंड बाजे और ढोल नगाड़े के साथ प्रभु श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान महिलाओं ने नाचते झूमते हुए प्रभु श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ सरकार की ओर से अधिकृत प्राचीन मंदिर बाबा बालकरूपी में पहुंची शोभायात्रा का स्वागत स्थानीय लोगों ने किया। अनुष्ठान के आयोजक समिति में शामिल अश्वनी सोनी ने बताया कि प्रतिदिन दोपहर दो बजे से पांच बजे तक श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया जाएगा।
शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन आचार्य तिलक राज शर्मा ने कहा कि हर भक्त के मन में प्रभु श्रीकृष्ण वास करते हैं। इनके सच्चे मन से श्रवण करने पर वह अपना आशीर्वाद भी प्रदान करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें