जोगिंद्रनगर (मंडी)। पिपली पंचायत के भरमेरा गांव में वर्षा से एक मकान क्षतिग्रस्त हो जाने से परिवार बेघर हो गया है। मकान क्षतिग्रस्त हो जाने से थलिया राम पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पंचायत के प्रधान इंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रभावित परिवार को सुरक्षित स्थान में शिफ्ट कर दिया गया है। घर में मौजूद फर्नीचर और कीमती सामान को भी स्थानीय लोगों की सहायता से सुरक्षित निकाला गया है। तहसीलदार डॉ. मुकुल अनिल शर्मा ने कहा कि आपदा प्रबंधन के नियमों के तहत प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। संवाद