फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में दाखिले की तिथि बढ़ाए एसपीयू : एनएसयूआई

Tue, 23 Jul 2024 06:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
सुंदरनगर स्थित एमएलएसएम कॉलेज के प्राचार्य के माध्यम से एसपीयू के कुलपति को दाखिले की तिथि बढ़ा
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. कामेश्वर कुमार के माध्यम से एसपीयू कुलपति को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सुंदरनगर (मंडी)। एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर की एनएसयूआई इकाई ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी से दाखिले की तिथि बढ़ाने की मांग की है। मंगलवार को एनएसयूआई ने इस मांग को लेकर इकाई उपाध्यक्ष कर्ण सिंह की अध्यक्षता में प्राचार्य डॉ. कामेश्वर कुमार के माध्यम से सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के कुलपति को लेकर ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

ज्ञापन में एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय प्रशासन से यूजी कोर्स में दाखिले की तिथि को बढ़ाने की मांग की है। इकाई उपाध्यक्ष कर्ण सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कॉलेजों में दाखिला लेने की जो तिथि निर्धारित की गई थी, वह समाप्त हो चुकी है। इस कारण दाखिला प्रक्रिया रुक चुकी है। इससे दाखिले से छूटे विद्यार्थियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अधिसूचना जारी कर दाखिला लेने की तिथि को बढ़ाया जाए, ताकि कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके तथा कोई भी विद्यार्थी दाखिला लेने से वंचित न रहे। इस अवसर पर मोहित कुमार, दिव्या, तमन्ना और रोहित सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें