मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी के कंप्यूटर साइंस विभाग के एआई रोबोटिक्स क्लब के विद्यार्थियों ने एचपीटीयू हमीरपुर में आयोजित हैकाथान चैलेंज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
टीम जेनो-7 ने एनआईटी आईआईआईटी ऊना तथा प्रदेश के प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेजों की 16 टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा करते हुए यह उपलब्धि हासिल कर 10 हजार का नकद पुरस्कार जीता। टीम ने पिच हाई प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तथा प्रोजेक्ट बाजार में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों एवं कंप्यूटर साइंस विभाग के सभी शिक्षकों को बधाई दी। संवाद