सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल स्तरीय रेडक्रॉस मेला 18-19 नवंबर को जवाहर पार्क में आयोजित किया जाएगा। मेले के आयोजन को लेकर शुक्रवार को एसडीएम अमर नेगी ने नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि रेडक्राॅस मेला नशा मुक्त सुंदरनगर, स्वस्थ सुंदरनगर थीम पर आधारित होगा।
नोडल अधिकारियों को संबंधित जिम्मेदारी सौंपी और समय रहते सभी तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए। मेले में सभी विभागों के स्टॉल और प्रदर्शनियां स्थापित की जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। बेबी शो का आयोजन भी किया जाएगा।
मेले में खेलकूद प्रतियोगिता के लिए नोडल अधिकारी डीएसपी सुंदरनगर होंगे। खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी, लांग जंप, हाई जंप, वॉलीबाल तथा मैराथन शामिल रहेंगी। खंड विकास अधिकारी सुंदरनगर की देखरेख में सांस्कृतिक और फैशन एंड ब्यूटी प्रतियोगिता करवाई जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम सामाजिक बुराई तथा उनसे बचाव पर ही आधारित रहेगा। संवाद