फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पहले ललकारे नाल.. गीत पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
ख्योड मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते स्टार कलाकार युगल परमार। स्त्रोत : जाग
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। जिला स्तरीय ख्योड़ नलवाड़ मेले की दूसरी संध्या पंजाबी कलाकार युगल परमार के नाम रही। दूसरी संध्या में बतौर मुख्यातिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष मुकेश चंदेल ने शिरकत की। मेला स्थल पर पहुंचते ही मंच पर मुख्यातिथि का पंचायत प्रधान तरुण शर्मा ने शाॅल और टोपी पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

संध्या का आगाज शहनाई की मधुर ध्वनि से किया गया। स्टार कलाकार युगल परमार के मंच पर पहुंचते ही पंजाबी धुन शुरू हो गई। युगल ने पंजाबी गीत तेरा यार बोल्दा से धूम मचा दी। उन्होंने मित्रां दा ना चलदे, यारी चंडीगढ़ वालिए, पहले ललकारे नाल, चिट्टे सूट ते, गुड़नाल इश्क मीठा और कजरा मुहब्बत वाला समेत अनेक नॉन स्टाप पंजाबी गीतों पर दूसरी सांस्कृतिक संध्या में आए दर्शकों को जमकर नचाया और यादगार बनाया।
इससे पहले स्थानीय कलाकार कौशल जसवाल ने उड़ी-उड़ी जा धारा री धुइयें गीत से अपने कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद टिकम राणा ने मंच संभालते ही नमामि शंकरा और शंकर डमरू वाले भजन से माहौल भक्तिमय कर दिया। जिसके बाद लोक सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

जंजैहली के डांसर राजकुमार ने अपने डांस से माहौल बनाया। चैलचौक की श्रेया ने बांका मुलका हिमाचला नाटी से समां बांधा। सोनिया कौंडल डल ने बुधुआ मामा और बबली प्यारिये गीतों से नाटी लगाई। कलस के टेक चंद डोगरा ने मिले जुले गीतों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। स्याह की लता भारद्वाज के हिंदी पहाड़ी गीतों पर युवा जमकर थिरके। सेमी स्टार नाइट में दीपिका बंसल के नान स्टाप गीतों ने दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। देउरी के हेमराज ने पहाड़ी तड़का लगाकर रंग जमाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें