फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएल अस्पताल में और सुविधाएं जुटाएगी सोसायटी

विज्ञापन
सुंदरनगर में बीएसएल अस्पताल वेलफेयर सोसायटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारी और सदस्य। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएल परियोजना के विस्थापितों और प्रभावितों की समस्याओं को लेकर सोमवार को नरेंद्र सिंह खरबंदा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विशेष रूप से बीबीएमबी के बीएसएल अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं की कमी पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

कहा कि बीएसएल अस्पताल में तीन विधानसभा क्षेत्र सुंदरनगर, बल्ह और नाचन के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपचार के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में चिकित्सकों की कमी और टेस्ट न होने से उन्हें बाहर जाने को मजबूर होना पड़ता है। इसके कारण उन्हें काफी धनराशि खर्च करनी पड़ती है।
अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं की कमी को दूर करने के लिए बीएसएल अस्पताल वेलफेयर सोसायटी का गठन करने का निर्णय लिया। इसमें जोगिंदर शर्मा को प्रधान, हेमचंद शर्मा को सचिव, बसंत सिंह, दीपक धीमान, चुनीलाल शर्मा तथा रमेश प्रसाद को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
विज्ञापन

हेम सिंह ठाकुर और केएस जंवाल को सलाहकार, अश्वनी को प्रेस सचिव और दुनी चंद धीमान को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। शेष कार्यकारिणी के गठन का अधिकार प्रधान को दिया गया।
इस मौके पर केडी धीमान, दलीप सिंह ठाकुर, नरेश सेन, बलजीत सेन, दीप सैनी, रमेश कुमार सहित अनेक विस्थापित उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित प्रधान जोगिंदर शर्मा ने कहा कि सोसायटी अस्पताल में आने वाले मरीजों को उपचार के लिए बेहतर सुविधा देने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें