जिला के शिकारी देवी, कमरूनाग, मगरूगला, छत्तरी, देवीधहड़ क्षेत्र के अलावा चौहारघाटी के ऊपरी क्षेत्रों में दो सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात दर्ज किया गया। ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से जारी बारिश से पारा लुढ़क गया है।
एकाएक ही मौसम में हुए बदलाव से किसान और बागवान खुश हैं, जबकि बाजार में बारिश से सन्नाटा छाया रहा। मंडी शहर में ठंड बढ़ने से जगह-जगह दुकानदारों ने अलाव जलाए रखा। ठंड के बीच बिजली आती-जाती रही। जिससे लोग ठंड में ही घरों में दुबके रहे।