फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siya Murder Case: पहले गवाह का बयान दर्ज, सरकाघाट कोर्ट में सात दिन तक लगातार चलेगा ट्रायल

Fri, 31 Jul 2026 10:18 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

मंडी के बहुचर्चित सिया हत्याकांड में अतिरिक्त सत्र न्यायालय, सरकाघाट में पहले गवाह का बयान दर्ज होने के साथ साक्ष्य प्रक्रिया शुरू हो गई है। अदालत ने मामले की सुनवाई लगातार सात दिनों तक करने का निर्णय लिया है। पुलिस पहले ही 200 से अधिक पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर चुकी है, जिसमें फोरेंसिक रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य शामिल हैं।
विज्ञापन
सिया गुलेरिया (फाइल फोटो। आरोपी को ले जाती हुई पुलिस (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुचर्चित सिया हत्याकांड में अतिरिक्त सत्र न्यायालय, सरकाघाट में शुक्रवार को अभियोजन पक्ष के पहले गवाह का बयान दर्ज किया गया। इसके साथ ही मामले में साक्ष्य दर्ज करने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। अदालत ने ट्रायल को गति देते हुए आगामी सात दिनों तक लगातार सुनवाई तय की है।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के पहले गवाह ने अदालत को बताया कि 13 अप्रैल को शोर सुनने के बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे थे। वहां उन्होंने छात्रा सिया को सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने गवाह से घटनास्थल पर पहुंचने के समय, वहां की दूरी और पुलिस को सूचना देने की परिस्थितियों को लेकर विस्तार से जिरह की।

पुलिस ने मामले की जांच पूरी कर 11 जून को अदालत में 200 से अधिक पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया था। चार्जशीट में फोरेंसिक रिपोर्ट, इलेक्ट्रॉनिक और वैज्ञानिक साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज तथा गवाहों के बयान शामिल किए गए हैं। आरोप तय होने के बाद अब गवाहों की नियमित गवाही का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 13 अप्रैल को मंडी जिले के गोपालपुर के बैंजी चौक में कॉलेज जा रही छात्रा सिया की दिनदहाड़े तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी विकास पटियाल को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।

इस हत्याकांड ने पूरे हिमाचल प्रदेश में व्यापक प्रतिक्रिया पैदा की थी और मामले की शीघ्र सुनवाई की मांग उठी थी। अदालत में लगातार सात दिन तक चलने वाली सुनवाई को अब इस बहुचर्चित मामले का महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें