फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सड़क पर दिख रहे तेंदुए, विभाग ने की सतर्क रहने के लिए कहा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत अपर बरोट के बड़ोई वार्ड में पिछले कई दिनों से तेंदुए के घरों और मुख्य सड़क के आसपास दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। लोगों के साथ पालतू पशुओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। उपप्रधान रवि कुमार कौशल ने तेंदुए को देखने के बाद वन विभाग को सूचना दी। रेंज अधिकारी मदन लाल टीम सहित मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान प्रधान शकुंतला देवी भी मौजूद रहीं। वन विभाग ने जंगल से सटे क्षेत्रों के लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए शाम होते ही पालतू पशुओं को सुरक्षित बाड़ों में रखने, बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और देर रात अकेले आने-जाने से बचने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें