फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं में छह कमरों का तीन मंजिला मकान जला

विज्ञापन
मकान में लगी आग।
विज्ञापन
मंडी। जिले के कोटली क्षेत्र के साईं (साईगलू) पंचायत में छह कमरों का तीन मंजिला कच्चा मकान जलकर राख हो गया है। मकान में रखा अधिकतर सामान जल कर राख हो गया है। दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। यह मकान स्वर्गीय जगदीश शर्मा का है। कुछ समय पहले उनका निधन हुआ है। अध्यापक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद वह इसी मकान में रहते थे। उनका बेटा प्रभावित मंडी में परिवार सहित रहता है।
विज्ञापन

प्रभात ने बताया कि शनिवार अचानक घर में आग लग गई। मकान से धुआं उठने लगा तो आसपड़ोस के लोगों को पता चला। वे मकान में आग बुझाने दौड़ पड़े। लकड़ी के कारण आग ने प्रचंड रूप धारण कर लिया। सूचना पर दमकल विभाग भी मौके पर पहुंचा।
एक अन्य फायर ब्रिगेड को भी बुलाना पड़ा। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सायं छह बजे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। ग्राम पंचायत प्रधान कर्ण ने बताया कि मकान में करीब ढाई बजे आग लग गई। यह पूरा जल गया है। फायरमैन मंडी राजीव कुमार ने बताया कि साईं में 6 कमरों का मकान जलकर राख हो गया है। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग से फायरमैन प्रवीन कुमार, अरुण कुमार, अनिल कुमार कौल सिंह और दो गाड़ियों को मौके पर रवाना कर आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें