अंतिम प्रवेश प्रक्रिया 19 से 22 अगस्त तक चलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में एमएससी केमिस्ट्री में रिक्त सीटों के लिए अंतिम प्रवेश प्रक्रिया 19 से 22 अगस्त तक चलेगी। सीटों पर दाखिला विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों की ओर से प्राप्त अंकों के आधार पर दिया जाएगा। इसके लिए वही अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने प्रवेश परीक्षा दी है।
विभाग में विभिन्न श्रेणियों के तहत कुल 16 सीटें रिक्त हैं। इनमें पीडब्ल्यूडी वर्ग की एक, सिंगल गर्ल चाइल्ड की दो, एसपीयू कर्मचारियों के वार्ड की तीन, जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों की दो, हिमाचली युद्ध विधवा अभ्यर्थी की एक और सेवारत या सेवानिवृत्त रक्षा कर्मियों की एक सीट शामिल है। इसके अलावा छह नॉन-सब्सिडाइज्ड सीटें भी खाली हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति ललित अवस्थी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को 19 से 22 अगस्त तक रसायन विज्ञान विभाग में प्रवेश का मौका है।