नौलखा स्थित सिरडा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में तकनीकी संस्थानों की आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई। समापन अवसर पर हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के डीन ऑफ एकेडमिक प्रो. एनएन शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर सिरडा ग्रुप के चेयरमैन निक्का राम चौधरी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में बुधवार को आयोजित टेबल टेनिस के फाइनल मैच में जेएनजेईसी सुंदरनगर ने जीपीजी धर्मशाला को हरा कर ट्रॉफी अपने नाम की।
बास्केटबॉल के फाइनल मुकाबले में जेएनजेईसी सुंदरनगर ने ग्रीन हिल्स सोलन को 27-22 से पराजित कर ट्रॉफी हासिल की। वालीबॉल के फाइनल में सिरडा ग्रुप सुंदरनगर ने शिवा संस्थान बिलासपुर को 3-0 से पराजित किया। बैडमिंटन डबल के फाइनल में सिरडा के शकीर व मुनीष ने जीसी ऊना को हराकर जीत हासिल की। बैडमिंटन के सिंगल मुकाबले में प्रगतिनगर के शुभम ने जीसी ऊना को हार कर जीत हासिल की।
कबड्डी में सिरडा ग्रुप सुंदरनगर ने एचआईईटी को 34-14 से पराजित कर ट्रॉफी हासिल की। इस मौके पर विजेता टीमों को मुख्यातिथि प्रो.एनएन शर्मा ने सम्मानित किया। उन्होंने खेलों के आयोजन के दौरान सिरडा संस्थान की ओर से उपलब्ध करवाई गई सुविधाओं की सराहना करते हुए इस आयोजन के लिए एक लाख की राशि भी प्रदान की। निक्का राम चौधरी ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए उनका संस्थान सदा ही अग्रणी रहता है।