फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपस प्लेसमेंट में 48 छात्र चयनित

Tue, 26 Apr 2016 11:09 PM IST
मंडी
विज्ञापन
सुंदरनगर के राजकीय बहुतकनीकी में कैंपस प्लेसमेंट के लिए उपस्थित छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर में मंगलवार को नामी बहुराष्ट्रीय जापान की मित्सुबा स्किल इंडिया लिमिटेड कंपनी गुडगांव ने कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया। कंपनी की तरफ से सहायक प्रबंधक प्रोडक्शन और बिजनेस हेड शैलेंद्र पांडे ने अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए।
विज्ञापन


राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर के प्रधानाचार्य ई. आरके शर्मा ने कहा कि इस कैंपस प्लेसमेंट में राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर, अंबोटा, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, कुल्लू तथा निजी पॉलीटेक्निक के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग तथा मेकेनिकल इंजीनियरिंग के 49 छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्लेसमेंट में उक्त कंपनी के अधिकारियों द्वारा लिखित परीक्षा एवं पर्सनल साक्षात्कार के बाद 48 छात्राओं को कंपनी ने चयनित किया।

कंपनी की ओर से चयनित प्रशिक्षणार्थियों को पहले साल नौ हजार रुपये, दूसरे साल 10 हजार 500 रुपये और तीसरे साल 13 हजार पांच सौ रुपये का पैकेज बतौर प्रशिक्षु दिया जाएगा। चयनित 48 विद्यार्थियों में से राजकीय बहुतकनीकी  संस्थान सुंदरनगर से 13, अंबोटा से दो, कांगड़ा से 14, हमीरपुर से 8, बिलासपुर से 2, कुल्लू से 3, ड्रीम्ज बहुतकनीकी के 4,  सिरडा से एक तथा ग्रीन हिल बहुतकनीकी संस्थान सोलन से एक का चयन हुआ है। उन्होंने सभी चयनित छात्रों और प्राध्यापकों को बधाई देते हुए बताया 28 अप्रैल को भी कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन कॉलेज में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें