फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्रंग क्षेत्र की उरला पंचायत के आधा दर्जन गांव आज भी सड़क सुविधा से महरूम

विज्ञापन
द्रंग क्षेत्र की उरला पंचायत के सराज बागला गांव के बीमार व्यक्ति को कुर्सी पर बैठा कर पालकी पर अस? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
द्रंग (मंडी)। पधर की उरला पंचायत के आधा दर्जन गांवों के लोग सड़क से महरूम हैं। अति दुर्गम इलाकों में बसे इन लोगों का जीवन कठिनाई भरा है।
विज्ञापन

बीमार लोगों को पालकी पर सड़क तक पहुंचाया जाता है। गर्भवती महिलाओं को भी प्रसव के लिए समय से पहले ही अस्पताल में भर्ती करना पड़ता है। पंचायत के बधाला, सराज बागला, राजन, जगेहड़ और रडाहण गांव सड़क सुविधा से कोसों दूर है। ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए पीठ पर बोझ उठाना पड़ता है।
मकान निर्माण के लिए निर्माण सामग्री गांव तक पहुंचाना बेहद मुश्किल है। कुछ दिन पहले सराज बागला के वृद्ध लालमन को युवाओं ने पालकी नी चार किलोमीटर सड़क तक पहुंचाया। तब जाकर वृद्ध का अस्पताल में उपचार करवाया गया। ग्रामीण रवि कुमार, जितेश कुमार, घनश्याम सिंह, पवन कुमार, पद्म सिंह, अनिल कुमार, विक्की ठाकुर, युद्ध चंद आदि ने बताया कि बार-बार मांग के बावजूद सभी दलों ने क्षेत्र की अनदेखी की है।
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि इन गांवों को सड़क से नहीं जोड़ा तो वे विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। पंचायत समिति द्रंग के उपाध्यक्ष कृष्ण भोज ने उपरोक्त गांव को शीघ्र सड़क सुविधा से जोड़ने की गुहार प्रदेश सरकार से लगाई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जितेश कुमार ने कहा कि बधाला सड़क को विधायक प्राथमिकता में डाला गया है। डीपीआर के बाद गिफ्ट डीड का प्रोसेस पूरा कर लिया है। एफसीए केस का काम भी अंतिम चरण में है। शीघ्र ही ज्वाइंट इंस्पेक्शन किया जाएगा। एफसीए की मंजूरी मिलते ही सड़क का काम युद्ध स्तर पर शुरू किया जाएगा। द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर का कहना है कि ग्राम पंचायत उरला के अंतर्गत सड़कों से महरूम गांव के लोगों की समस्या ध्यान में है। उरला-बधाला सड़क का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें