माता श्यामा काली मेले में छत्र यात्रा निकालते मंदिर कमेटी के पदाधिकारी व स्थानीय लोग। स्रोत जा
बलद्वाड़ा (मंडी)। माता श्यामा काली मठ मंदिर हटली में सोमवार को दो दिवसीय मेले का आगाज हुआ। मंदिर कमेटी प्रधान चुनी लाल शर्मा की अगुवाई में माता के छत्र की यात्रा निकाली गई।
मंदिर के पुजारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि मेले से एक दिन पूर्व उनके घर में रखे गए माता के चांदी से बने छत्र को मंदिर तक लाया गया। चांदी का यह छत्र राजा श्याम सेन ने माता को भेंट किया था। हर बार अलग-अलग पुजारियों की बारी डाल कर इस छत्र को उसके घर से मंदिर में लाया जाता है।
मेले के दिन छत्र का विधि विधान से पूजन कर इसे घर से निकाला जाता है। इसमें अन्य पुजारी भी शामिल होते हैं। मंदिर पहुंचने पर पूजा-अर्चना पर इसे माता के सिर पर सजाया जाता है। माता के शृंगार के बाद ही मेले का शुभारंभ हुआ। उन्हाेंने बताया कि माता श्यामा काली क्षेत्रवासियों की कुलदेवी भी हैं। लोग नई फसल भी माता को अर्पित की। मेले में दुकानें भी सजाई गई हैं ताकि लोग खरीदारी कर सकें। संवाद