फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: करसोग में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। पुराना बाजार करसोग में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुई। इसमें कथावाचक शशांक कृष्ण कौशल ने मधुर एवं सारगर्भित वचनों के माध्यम से श्रीमद् भागवत महापुराण की गूढ़ताओं को सरल भाषा में प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्ति, कर्म और ज्ञान के मार्ग से अवगत करवाया।
विज्ञापन

उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, गोवर्धन लीला, रुक्मणि विवाह, उद्धव संवाद एवं भक्ति योग जैसे दिव्य प्रसंगों को भावनात्मक शैली में प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कथा के दौरान प्रतिदिन भजन-संध्या, प्रसाद वितरण एवं सुंदर झांकियों का भी आयोजन किया गया। समापन अवसर पर हवन-पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें