फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: घरवासड़ा में स्थापित होगा श्रीअन्न एग्रो प्रोसेसिंग सेंटर

Sat, 22 Jun 2024 04:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। किसान उत्पादक सहकारी सभा (एफपीओ) महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के लिए घरवासड़ा मेंं श्रीअन्न महिला एग्रो प्रोसेसिंग सेंटर स्थापित करेगी। इसमें महिलाओं के माध्यम से शुगर निरोधक मिश्रित अनाज का आटा और हल्दी पाउडर तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

एफपीओ अध्यक्ष सतपाल चौहान, सचिव भूपेंद्र सिंह और समन्वयक नितेश पराशर की अगुवाई में इसके लिए 11 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। इसमें सरोजनी बिष्ट को प्रभारी, बिना बिष्ट को सह प्रभारी, नितेश पराशर समन्वयन बनाया है। इसके अलावा रीता, अरुणा, रीना, इंदुबाला, आरती, सुमना, रेखा, आशा, सीतो देवी को सदस्य बनाया है।
एफपीओ अध्यक्ष ने कहा कि घरवासड़ा में स्थापित केंद्र में पहले ही दो महिला समूहों की करीब 40 महिलाएं हल्दी पाउडर, कोदरे की प्रोसेसिंग और आटा बनाने का कार्य कर रही हैं। अब इस कार्य के लिए लाइसेंस बनवाया जाएगा। सभा सचिव ने बताया कि आगामी 15 दिनों में शूगर निरोधक मिश्रित अनाज का आटा भी इस केंद्र में तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें