मंडी शहर के रामनगर में सजे गणपति पंडाल में शिव तांडव की झांकी प्रस्तुत करता कलाकार। संवाद
मंडी। मंडी शहर के विश्वकर्मा चौक पर स्थित गणेश पंडाल में आयोजित भजन संध्या में सुजानपुर टिहरा से भजन गायिका वैष्णवी शर्मा ने अपनी भेंटों और भजनों से श्रद्धालुओं को भाव विभोर किया।
वैष्णवी ने गणेश स्तुति से हाजिरी भरते हुए हे दीन दुखी दयाल हे शिव गौरां दे लाल, दिल करदा मैया जी मेरा दिल करदा, सानु खुशी त्वाड़े आवण दी आदि भजन पेश किए। इससे पहले कमल राज जागरण मंडल के मुख्य कलाकार कमल ने बड़ी देर भई नंद लाल मेरी राह तके बृजबाला, मेरी सुनले पुकार जोतां वालिए... आदि भजन प्रस्तुत किए। कृष्ण गोपाल ने भी प्रस्तुति दी। इस दौरान झांकी कलाकार वरुण पराशर ने शिव तांडव झांकी निकाली। सातवीं भजन संध्या में मंडी शहर की लोक गायिका मीनू शर्मा ने पंडाल में पहुंच कर एक से बढ़ कर एक भेंटों और भजनों से श्रद्धालुओं को निहाल किया। इस अवसर पर गणेश सेवा समिति के आयोजक महेंद्र राणा, राजेंद्र पाल, संदीप आदि लोग मौजूद रहे। संवाद