फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हिमरी गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
हिमरी गंगा में स्नान करते श्रद्धालु। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
पधर (मंडी)। हिमरी गंगा तीर्थ स्थल पर बीस भादो का शाही स्नान हुआ। हालांकि इस बार आपदा और बारिश के कारण मार्ग बंद रहने से श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षा से कम रही।
विज्ञापन


मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालुओं ने हिमरी गंगा के दरबार में हाजिरी लगाकर चढ़ावा अर्पित किया। गंगेश्वर महादेव सियुन गहरी तथा देव माहूंनाग फागली स्नोहल के रथ हिमरी गंगा स्नान स्थल पर पहुंचे और उपस्थित लोगों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया।
महिला श्रद्धालुओं ने हिमरी गंगा सरोवर में फल और दाढ़ू फेंककर तथा आंचल फैलाकर संतान सुख प्राप्ति के लिए आशीर्वाद लिया। स्नान की प्रक्रिया गुरुवार सुबह चार बजे से शुरू होकर देर शाम तक जारी रही। श्रद्धालुओं ने मां के आंचल से निकली गुप्त गंगा नारला में भी स्नान किया।
विज्ञापन

सर्व देवता कमेटी के अध्यक्ष लेख राम ठाकुर और पंचायत प्रधान नागेश्वरी देवी ने बताया कि पुलिस सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को विशेष रूप से सुनिश्चित किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें