फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडबाल स्पर्धा में शिमला, ऊना, चंबा ने जीते मैच

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय बलद्वाड़ा में शुरू हुई हैंडबाल स्पर्धा के दौरान मुख्यातिथि के साथ खिलाड़ी। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय बलद्वाड़ा में सोमवार को राज्य स्तरीय हैंडबाल चैंपियनशिप प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ महिला शिवदेई ने किया। यह प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी। इसमें लड़कों की 12 और 12 ही टीमें लड़कियों की भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुष वर्ग में तीन मैच हुए। पहला मैच शिमला और मंडी के बीच मैच हुआ। इसमें शिमला ने 20 गोल जबकि मंडी ने 15 गोल किए। दूसरा मैच सोलन और ऊना के बीच हुआ। इसमें सोलन ने 7 गोल तथा ऊना ने 22 गोल किए।
हमीरपुर और चंबा के बीच तीसरा मैच हुआ। इसमें हमीरपुर ने 9 गोल किए जबकि चंबा ने 22 गोल किए। इस मौके पर सुंदरनगर जिला भाजपा अध्यक्ष दलीप ठाकुर, रिटायर्ड कैप्टन चौधरी राम ठाकुर अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल कोच आनंद किशोर, हिमाचल हैंडबाल सचिव अशोक कुमार, हैंडबाल प्रतियोगिता के आयोजन सहित बलद्वाड़ा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कुलदीप ठाकुर सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें