मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी की ओर से शनिवार को पड्डल मैदान में क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता करवाई गई। प्राचार्य संजीव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
10 किलोमीटर की दौड़ में 47 छात्रों और 10 छात्राओं ने भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य ने मेडल देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर 10 प्रतिभागियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
इंटर कॉलेज प्रतियोगिता से 10 दिन पहले चयनित खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। प्रदर्शन के आधार पर छह छात्रों और छह छात्राओं का चयन इंटर कॉलेज प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। ये खिलाड़ी मंडी कॉलेज का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विभागाध्यक्ष डॉ. अंजु पाठक ने बताया कि छात्रों की श्रेणी में बीए तृतीय वर्ष के शशि ठाकुर प्रथम, खेमराज द्वितीय और बीकॉम प्रथम वर्ष के गौरव तृतीय रहे। छात्राओं में बीए प्रथम वर्ष की रवीना कुमारी प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की पल्लवी द्वितीय और भूमिका तृतीय स्थान पर रहीं।