फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शिक्षा और समाज उत्थान में योगदान देने के लिए वरिष्ठ नागरिक सम्मानित

Mon, 28 Oct 2024 07:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। रोटरी क्लब जोगिंद्रनगर ने रविवार को शहर और क्षेत्र के उत्थान में विशेष योगदान देने वाले शहर के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। क्लब कार्यालय में आयोजित समारोह में ओम मरवाह, जुगल किशोर गुप्ता, सुरेंद्र आनंद, कैप्टन प्रधान और शिक्षक चुनी लाल शर्मा को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान क्लब अध्यक्ष अमर सिंह जसवाल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारा अभिमान हैं। इनकी दी गई शिक्षा से हम समाज के उत्थान में शीर्ष पर बने हुए हैं। वरिष्ठ नागरिकों की शिक्षा, स्वास्थ्य और धार्मिक कार्यक्रमों में सेवाएं युवा पीढ़ी के लिए यादगार बनी हुई हैं।
रोटरी क्लब के सचिव सुशील कुमार और वरिष्ठ रोटेरियन अजय ठाकुर ने बताया कि 80 वर्षीय ओम मरवाह को कैंसर पीड़ितों, बाढ़ और भूकंप पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता और गो सेवा सदन के लिए धन उपलब्ध कराने के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा 84 वर्षीय जुगल किशोर गुप्ता को शहरी क्षेत्र के सनातन धर्मसभा मंदिर के सौंदर्यीकरण, सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार और मोक्षधाम के कायाकल्प में योगदान के लिए रोटरी अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक सुरेंद्र कुमार आनंद को नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में मरीजों के लिए मशीनरी और अन्य संसाधन उपलब्ध करवाने के लिए सम्मानित किया गया। नेर घरवासड़ा पंचायत के मझारनू गांव में प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर के जीर्णोद्धार और धार्मिक स्थलों के लिए धन उपलब्ध कराने के लिए कारोबारी देश राज सूद को भी सम्मानित किया गया।


इस मौके पर विजय जम्वाल, अधिवक्ता रणजीत चौहान, विनोद राठौर, राम लाल वालिया, मेजर ज्ञान चंद बरवाल, एनआर बरवाल, डॉ. भाग चंद, राकेश धरवाल, राज ठाकुर, पीसी महंत, सरला ठाकुर, डॉ. चंद्रभूषण शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, डॉ. अनिल चौहान और अंकुश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें