फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में भाजपा नेता के घर से 10 लाख के गहने और नकदी उड़ाई

Mon, 28 Oct 2024 07:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
नगर परिषद जोगिंद्रनगर के वार्ड नंबर 7 में चोरी की घटना के बाद कमरे में बिखरा सामान। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल मुख्यालय जोगिंद्रनगर में शातिरों ने भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री आशा देवी के घर से 10 लाख रुपये के गहने और नकदी चुरा ली है। रविवार को भाजपा नेता के पति राजेंद्र कुमार ने जोगिंद्रनगर पुलिस थाने में इस संबंध में शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस को शिकायत में राजेंद्र कुमार ने कहा कि वह पत्नी के साथ शनिवार को भडयाड़ा स्थित पुराने घर गए थे। रविवार सुबह जब वे जोगिंद्रनगर के वार्ड-7 स्थित नए घर पहुंचे तो दरवाजे और अलमारियां टूटी हुई थीं। अंदर का सामान बी बिखरा हुआ था। इस दौरान जब आशा देवी ने लॉकर में रखे गहने की जांच की तो वह गायब पाए गए। इसके बाद राजेंद्र कुमार ने भी जांच की, जिसमें लाखों रुपये की नकदी भी गायब मिली।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस की विशेष टीम ने कई घंटे तक घर में जाकर साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। मंडी-पठानकोट हाईवे से जुड़े कैमरों को खंगालने का कार्य भी जारी है। थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि चोरी की इस वारदात को अंजाम देने वालों को जल्द दबोच लिया जाएगा। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें