मंडी। सुंदरनगर स्थित एक निजी नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान में बीते दिनों प्रशिक्षु छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत के बाद जिला पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस ने जिलेभर के सभी शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थानों, छात्रावासों में सुरक्षा व्यवस्था खंगालने के निर्देश दिए हैं। पुलिस की ओर से सभी संस्थानों में प्रशिक्षुओं के रहन-सहन, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीसीटीवी, सुरक्षा कर्मी की तैनाती और अन्य तरह की व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने कहा कि सुंदरनगर के निजी प्रशिक्षण संस्थान में हुई घटना के बाद पुलिस ने जिलेभर के संबंधित थानों को अपने क्षेत्र के शिक्षण- प्रशिक्षण संस्थानों और छात्रावासों में सुरक्षा व्यवस्था जांचने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशिक्षुओं की सुरक्षा में कोई चूक न हो, यह निश्चित करने के लिए कहा गया है। संवाद