फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कमरूनाग मंदिर के कपाट भी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। माता शिकारी देवी मंदिर के साथ ही बड़ादेव कमरूनाग मंदिर के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए बंद हो गए हैं। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) गोहर लक्ष्मण कनेट ने बताया कि सर्दी के मौसम में वर्षा और बर्फबारी से कमरूनाग मंदिर और माता शिकारी देवी मंदिर तक जाने वाले रास्ते बंद हो जाते हैं।
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में हादसों का खतरा बढ़ जाता है। यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कमरूनाग मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए आगामी आदेशों तक बंद रहेंगे। श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि अब सर्दी के मौसम के दौरान मंदिर में न जाएं। उपमंडल में यात्रा करने से पूर्व मौसम की जानकारी और होटल आदि में ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध होने पर ही यात्रा सुनिश्चित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें