फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एसडीएम इलेवन ने रोटरी इलेवन को 144 रनों ने हराया

विज्ञापन
राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान एवं सुकेत देवता मेला सुंदरनगर के तहत आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की विज
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय नलवाड़, किसान एवं सुकेत देवता मेला सुंदरनगर के अवसर पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल एसडीएम इलेवन की टीम ने जीत लिया।
विज्ञापन

फाइनल मैच एसडीएम इलेवन और रोटरी इलेवन मंडी के बीच खेला गया। इसमें एसडीएम इलेवन ने 144 रनों के अंतर से जीत हासिल कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। एसडीएम इलेवन टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मंजीत के शानदार 81 रन, अमर नेगी 49 रनों की मदद से तीन विकेट खोकर निर्धारित 20 ओवर में 225 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोटरी मंडी इलेवन की टीम का कोई भी खिलाड़ी 50 का आंकड़ा नहीं छू सका और पूरी टीम 81 रनों पर ढेर हो गई। अजय को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के पुरस्कार से नवाजा गया। एसडीएम एवं मेला कमेटी के अध्यक्ष अमर नेगी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें