फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एसडीएम सुंदरनगर ने सावल स्कूल लिया गोद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। अपना विद्यालय हिमाचल स्कूल एडॉप्शन कार्यक्रम को लेकर एसडीएम अमर नेगी ने शुक्रवार को उपमंडल सुंदरनगर के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान सरकार की योजना की पूरी जानकारी साझा की।
विज्ञापन

एसडीएम अमर नेगी ने बताया ग्राम पंचायत जरल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सावल को उन्होंने गोद लिया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्कूलों को गोद लेकर बच्चों को विभिन्न पहलुओं पर जागरूक करना है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक अधिकारी एक स्कूल गोद लें तथा गोद लिए स्कूलों में नशा मुक्ति, कॅरिअर काउंसलिंग, मासिक धर्म स्वच्छता और सिंगल यूज प्लास्टिक के बारे में बच्चों को जागरूक करें।
अधिकारी गोद लिए स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को सामाजिक बुराइयों और दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें। एसडीएम ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जिन्होंने पहले से ही स्कूल गोद ले रखे हैं वे इस बारे एसडीएम कार्यालय में सूचित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें