रिवालसर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में शुक्रवार को केंद्रीय छात्र संघ (सीएससीए) के प्रतिनिधियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शैक्षणिक सत्र 2024-25 की कार्यकारिणी का गठन प्राचार्य डॉ. केसी कश्यप की अध्यक्षता में हुआ।
मेरिट के आधार पर बीए तृतीय वर्ष के छात्र संजू को अध्यक्ष, मनीष कुमार ने उपाध्यक्ष, रक्षा देवी को सचिव और तृप्ता देवी ने संयुक्त सचिव चुना गया। सभी पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
सीएससीए पदाधिकारियों के बाद कला और वाणिज्य संकाय के कक्षा प्रतिनिधियों एवं विभिन्न इकाई, क्लब और समिति से नामांकित विद्यार्थियों ने शपथ ग्रहण की। प्राचार्य ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सीएससीए समिति प्रभारी डाॅ. ओपी ठाकुर, प्रो. मनोज कुमार, डॉ. ब्रज नंदन, प्रो. अंजलि परमार, प्रो. यशपाल, प्रो. रमणीक शर्मा, सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष खेम चंद और गैर शिक्षक वर्ग भी मौजूद रहा। संवाद