फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अंडर-14 जिला स्तरीय खेलों का शेड्यूल किया जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने अंडर-14 जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। लड़के और लड़कियों की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं सितंबर और अक्तूबर में आयोजित की जाएंगी। इसके लिए जिले के अलग-अलग स्कूलों को आयोजन स्थल बनाया गया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं की शुरुआत 20 सितंबर को होगी। इस दिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टांवा में रग्बी और वूशु के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 21 से 23 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर में लड़कों की अंडर-14 माइनर गेम्स की प्रतियोगिता होगी। इसमें बैडमिंटन, वॉलीबाल, खो-खो और कबड्डी के मुकाबले होंगे।

26 से 28 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर में लड़कियों की अंडर-14 माइनर गेम्स की खेल प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें बैडमिंटन, वॉलीबाल, खो-खो और कबड्डी के मुकाबले करवाए जाएंगे। 30 सितंबर से तीन अक्तूबर तक भराड़ी (सजाओ पिपलू) में लड़के और लड़कियों की अंडर-14 प्रतियोगिता होगी। इसमें शतरंज, योग, जूडो, ताइक्वांडो और कुराश खेलों के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

बॉक्स

सुंदरनगर में मेजर गेम्स (प्रमुख खेलों) की प्रतियोगिता

अंडर-14 प्रमुख खेलों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता पांच से आठ अक्तूबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदरनगर (सीबीएसई) में होगी। इसमें बास्केटबॉल, हॉकी, हैंडबाल, कुश्ती, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग और लड़कों के फुटबॉल के मुकाबले होंगे।
बाक्स
जोनल स्तर पर चयनित खिलाड़ियों के लिए तीन दिन का कोचिंग कैंप भी आयोजित किया जाएगा। सभी संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

श्याम नायक, जिला खेल प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें