फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कोटली में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटली (मंडी)। सरस्वती विद्या मंदिर कोटली में विद्या भारती के तत्वावधान में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह विशेष अभियान भारतीय संस्कृति में वर्णित नारी के सात गुणों-कीर्ति, श्री, वाक, स्मृति, मेधा, धृति और क्षमा—पर आधारित था। इन सात गुणों को केंद्र में रखकर इस कार्यक्रम का उद्देश्य नारी सशक्तीकरण को नई दिशा देना और समाज में सकारात्मक चेतना का प्रसार करना था, ताकि शिक्षा, संस्कार और नेतृत्व जैसी क्षमताओं का विकास महिलाओं और बालिकाओं में हो सके।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने नारी सशक्तीकरण पर आधारित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे कार्यक्रम और भी आकर्षक और प्रेरणादायी बन गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. चंद्रा देवी उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर भारती कुमारी ने शिरकत की। कार्यक्रम में तुंगल क्षेत्र के समाजसेवी भास्कर ठाकुर, विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार सहित अन्य गण्यमान्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें