फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भाषण में समृद्धि शर्मा, नारा और चित्रलेखन प्रतियोगिता में भूमिका अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
वल्लभ कॉलेज मंडी में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर हुई संगोष्ठी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। वल्लभ महाविद्यालय मंडी के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय संगोष्ठी एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन लाल क्रांति सिंह ने की। जबकि वरिष्ठ संवाददाता दीपेंद्र मांटा ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की।
संगोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार दीपेंद्र मांटा ने विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेटों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और डिजिटल मीडिया के दौर में तथ्यों का सत्यापन और ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण है। वहीं डॉ. चमन लाल ने 16 नवंबर 1966 को भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना का स्मरण करते हुए बलिदानी पत्रकारों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में समृद्धि शर्मा प्रथम, राखी व ओजस्वी द्वितीय तथा यामिनी तृतीय स्थान पर रही। नारा व चित्रलेखन प्रतियोगिता में भूमिका प्रथम, अर्चना द्वितीय और मनीष तृतीय स्थान पर रहे। सांस्कृतिक प्रस्तुति में मनशिरत कौर को भंगड़ा के लिए स्वर्ण पदक और आदित्य सूर्य को गिटार वादन व गायन के लिए रजत पदक प्रदान किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. दायक राम, सरिता कुमारी और योगराज शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें