फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर लघु सचिवालय में शिफ्ट हुआ तहसील कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जीवन ठाकुर ने की पूजा-अर्चना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। तहसील कार्यालय के लघु सचिवालय में स्थानांतरित होने के बाद मंगलवार को नए कार्यालय का पूजा-अर्चना के साथ विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जीवन ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में पूजा-अर्चना कर कार्यालय का कामकाज शुरू करवाया। इस दौरान एसडीएम मनीश चौधरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके बाद जीवन ठाकुर ने कानूनगो और पटवारियों के साथ बैठक कर क्षेत्रवासियों को नए कार्यालय की बधाई दी। उन्होंने कहा कि अब सभी सरकारी और राजस्व कार्य एक ही छत के नीचे होने से लोगों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने पटवारियों को राजस्व विभाग की रीढ़ बताते हुए पूरी ईमानदारी, निष्ठा और तत्परता से कार्य करने का आह्वान किया, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लोगों तक पहुंच सके। इस अवसर पर तहसीलदार रजत सेठी, नायब तहसीलदार जागृति राठौर, नगर परिषद अध्यक्ष संतोष कुमारी, वार्डों के जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें