धर्मपुर (मंडी)। पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि धर्मपुर क्षेत्र का सज्याओपिपलु मेला अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया है। इससे स्थानीय जनता में भारी रोष व्याप्त है।
प्रसिद्ध मेला इस बार अव्यवस्था और कुप्रबंधन के कारण क्षेत्र में हर जगह चर्चा का विषय बना हुआ है। विधायक के इशारे पर जानबूझकर मेले का स्वरूप खत्म किया जा रहा। बार-बार हार का मुंह देखने के बाद चंद्रशेखर के मन में जनप्रतिनिधियों के प्रति उपजी नफरत विधायक बनने के बाद भी खत्म नहीं हुई है।
विधायक ने हमेशा चुने हुए नुमाइंदों को पीछे धकेलने का काम किया है। लोहड़ी मेला जिला स्तरीय पूर्व सरकार के समय हुआ था और वर्तमान सरकार ने इसे तीन दिन का किया है लेकिन इस बार मेले के लिए पूर्व निर्धारित स्कूल मैदान में स्थान उपलब्ध नहीं करवा पाए। संवाद