फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाची स्कूल की सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य रोका

Wed, 30 Nov 2016 10:03 PM IST
मंडी
विज्ञापन
सराज क्षेत्र के थाची स्कूल में निर्माणाधीन सुरक्षा दीवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। सराज क्षेत्र के रावमापा थाची में 53 लाख की लागत से बनने वाली सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य विवादों में घिर गया है। निर्माण कार्य में लगे ठेकेदारों पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए स्कूल प्रबंधन समिति और ग्राम पंचायत थाची ने उक्त दीवार का कार्य रोक दिया है। एसएमसी का कहना कि तब तक लोनिवि के अधिकारियों की देखरेख में यह कार्य नहीं होता है, ठेकेदारों को काम करने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


समिति के प्रधान राजकुमार ने कहा कि इस निर्माण कार्य में कार्यरत ठेकेदारों ने दीवार की नींव की मामूली सी खुदाई कर कंक्रीट डालनी चाही तो लोगों ने इसका विरोध किया कि सुरक्षा दीवार के साथ दो करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन साइंस ब्लॉक के भवन को नुकसान होगा। लोगों ने कहा कि इसके अलावा सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार सड़कों के किनारे लोक निर्माण विभाग द्वारा लगवाए गए डंगों को तोड़कर इस दीवार का निर्माण कर रहे हैं, जिस कारण विभाग को दोहरा नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस मामले की सूचना पाठशाला प्रबंधन समिति ने बालीचौकी स्थित लोक निर्माण विभाग को दी गई। लेकिन निर्माण कार्य बंद करवाने के अलावा ठेकेदारों पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। लोनिवि ने मामले की गंभीरता को समझने के बावजूद सुपरवाइजर को मौके पर भेज दिया है जिससे लोग और भी भड़के हुए हैं। एसएमसी ने इस बारे में जिलाधीश मंडी व पुलिस अधीक्षक मंडी को भी शिकायत पत्र भेजा है। पूरे मामले की जांच करने की मांग उठाई है।
कोट्स
लोक निर्माण विभाग गोहर के अधिशाषी अभियंता नंद लाल चौहान ने कहा कि थाची स्कूल की सुरक्षा दीवार के निर्माण कार्य में अगर ठेकेदार ठीक काम नहीं कर रहे हैं तो इसकी जांच की जाएगी। एसडीओ को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें