फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर की निजी कंपनी बद्दी में देगी नौकरी

Wed, 30 Nov 2016 10:00 PM IST
मंडी
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
मंडी। जिला मंडी के सुंदरनगर स्थित हिमाचल मैनपावर एसोसिएट्स लिमिटेड रोजगार कार्यालय में पंजीकृत बेरोजगार को रोजगार प्रदान करेगी। कंपनी 125 सिक्योरिटी गार्ड और अधिकारी के 70 पदों के लिए भर्ती करेगी। चयनित युवाओं को कंपनी बद्दी में तैनात करेगी। आवेदक तीन दिसंबर तक स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। कंपनी चयनित युवाओं को पीएफ, ईपीएफ सहित तमाम सुविधाएं देगी।
विज्ञापन


कंपनी के महाप्रबंधक विनीत शर्मा ने कहा कि प्रदेश में सिक्योरिटी गार्ड के 125 और अधिकारियों के 70 पदों की भर्ती की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय के पते पर डाक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 18 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं। उक्त पदों के लिए दसवीं पास से स्नातक योग्यता वाले सभी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित कर्मियों को 10500 रुपये वेतनमान दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को बद्दी स्थित जीफोरएस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में इसी माह के अंत में नियुक्ति प्रदान करेगी। आवेदन नाम के अलावा अन्य शैक्षणिकों दस्तावेज, मोबाइल नंबर सहित ही मान्य होंगे। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 86799937434, 01907262215 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें