फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटरी क्लब सुंदरनगर को मिले 10 पुरस्कार

विज्ञापन
जालंधर में आयोजित समारोह में रोटरी क्लब सुंदरनगर के सदस्य पुरस्कार ग्रहण करते हुए। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। पंजाब के जालंधर में आयोजित रोटरी सम्मान समारोह में रोटरी क्लब सुंदरनगर को पुरस्कार से नवाजा गया है। क्लब को 10 से ज्यादा पुरस्कार मिले हैं। रोटरी क्लब सुंदरनगर की सचिव रश्मि शर्मा ने बताया कि जालंधर में हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के 150 से ज्यादा रोटरी क्लब के कार्यों की समीक्षा कर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें रोटरी क्लब सुंदरनगर के प्रधान अमित कौशल को हिमाचल प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ रोटरी क्लब प्रधान और रश्मि शर्मा को सर्वश्रेष्ठ सचिव के पुरस्कार से अलंकृत किया गया। रोटेरियन उमेश गौतम को सर्वश्रेष्ठ दानी, सरला गौतम को पर्यावरण संरक्षण के लिए और प्रवीण अग्रवाल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
रोटरी क्लब ऑफ लद्दाख बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए उमेश गौतम को सम्मानित किया गया। अनिल शर्मा को रोटरी वाटिका के संरक्षण, केडी खोसला, डॉ. त्रिलोक शर्मा और बीवी कौशल को समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन

सुंदरनगर रोटरी क्लब को कैंसर की रोकथाम और फेलोशिप में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए भी सम्मानित किया। रोटरी क्लब सुंदरनगर के प्रधान अमित कौशल ने बताया कि रोटरी के अपने एक वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने सदस्यों के साथ 105 गतिविधियां करके एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें