फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक के सोमवीर बने मंडी दंगल के विजेता

विज्ञापन
अंतरराष्टीय महाशिवरात्रि महोत्सव की कुश्ती प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के विजेता को सम्मानित कर? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के समापन के साथ ही कुश्ती स्पर्धा का भी समापन हो गया। मंडी दंगल की बड़ी कुश्तियों का फाइनल मुकाबला रोहतक (हरियाणा) के सुरेश अखाड़ा के पहलवान सोमवीर ने जीता। उन्हें 51 हजार रुपये और गुर्ज से सम्मानित किया।
विज्ञापन

उपविजेता मंडी के पंकज रहे। उन्हें 35 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। हिमाचल कुमार का खिताब मंडी के गजनोहा निवासी नवीन ने जीता। उसे 15 हजार रुपये इनाम के साथ हिमाचल कुमार का खिताब भी दिया गया। उपविजेता ध्वाल का जयदेव रहा।
उसे 11 हजार रुपये की राशि प्रदान की। उधर, लड़कियों की कुश्तियों में फाइनल मुकाबला बिलासपुर की अभिलक्षा ने जीता। सोनिका उपविजेता रही।
सभी विजेताओं को एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने सम्मानित किया। इस मौके पर डीएसपी लोकेंद्र नेगी, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें