फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे नहीं ढकी नालियां, हादसे का खतरा

विज्ञापन
डवागण गांव में खुली पड़ी नाली। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
कोटली (मंडी)। तुंगल क्षेत्र के डवाहण गांव में लोक निर्माण विभाग ने पक्की नालियां तो बना दीं लेकिन उन्हें ढका नहीं गया है। ऐसे में इन नालियों मे कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

सिंगल लेन सड़क पर दूसरी गाड़ियों को पास देते हुए हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इन नालियों में नन्हे-मुन्ने बच्चों के गिरने की आशंका रहती है। लोगों का कहना है कि लगभग 25 मीटर तक बनाई नालियों की गहराई 2 से 3 फीट तक है।
डवाहण गांव के नागेंद्र कुमार, नवल किशोर, प्रेम सिंह, किशन चंद, विनोद कुमार, दिलीप सिंह, भीम सिंह, रेवतराम, भूप सिंह, परस राम तथा प्रकाश चंद्र ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से पक्की नालियों के निर्माण से सड़क पर बरसात के पानी के जलभराव से काफी राहत मिली है। लंबे समय से ड्रेन बनाने की गांव वालों की मांग को पूरा करने के लिए उन्होंने लोक निर्माण विभाग का आभार जताया है।
विज्ञापन

नालियों के ऊपर लोहे की जाली ना लगने से यहां गाड़ियों की दुर्घटना अथवा बच्चों के गिरने का खतरा बना रहता है। लिहाजा ग्रामीणों ने सदर के विधायक अनिल शर्मा से गुहार लगाई है कि नालियों के ऊपर जालीदार लोहा बिछाने के लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान करें। रविवार को कोटली क्षेत्र के दौरे पर आए अनिल शर्मा के समक्ष भी लोगों ने यह समस्या रखी। एसडीएम रमेश चंद कटोल का कहना है कि इस बारे संबंधित विभाग को दिशानिर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें