फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मूसलाधार बारिश से सड़क जलमग्न, मंदिर में जल भराव

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर क्षेत्र के ढेलू के समीप हनुमान मंदिर में बाढ़ की तरह बहता वर्षा का पानी । संवाद
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मानसून सीजन में मूसलाधार बारिश से हो रहे नुकसान के बीच अब जोगिंद्रनगर के प्राचीन मंदिर भी खतरे की जद में आ गए हैं। मंडी-पठानकोट सड़क से सटे ढेलू के समीप प्राचीन मंदिर हनुमान और शहर के सनातन धर्मसभा मंदिर में बारिश का पानी घुसने से श्रद्धालुओं में खलबली मच गई।
विज्ञापन

रविवार देर शाम और सोमवार को दोपहर बाद शुरू हुई बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए। गुगली ब्रिज, पठानकोट चौक पर बारिश का पानी बहने लगा तो राहगीरों को सड़क पर गुजरना मुश्किल हो गया। रेलवे स्टेशन चौक पर लगातार जल भराव की स्थिति हो गई। मच्छयाल, रणा और बिनवा खड्ड के भी उफान में आने से जलशक्ति विभाग की उठाऊ पेयजल योजनाओं पर खतरा पैदा हुआ। पंप हाउस तक भी बारिश का पानी पहुंच गया।
लोक निर्माण विभाग की तीन सड़कें बाधित होने से विभाग को 35 लाख रुपये की और क्षति उठानी पड़ी है। मानसून सीजन में 31 अगस्त तक सब डिविजन पधर, जोगिंद्रनगर और बैजनाथ को 40 करोड़ से अधिक की क्षति पहुंची है।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर में बीते दो दिनों से जारी बारिश से किसी बड़े नुकसान की सूचना प्रशासन को नहीं मिली है। राजस्व विभाग की टीमों के अलावा पुलिस और दमकल विभाग भी हर अलर्ट पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

-मनीश चौधरी, एसडीएम जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें