फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कैंची मोड़ के पास सड़क बंद, वैकल्पिक मार्ग पर हांफी एचआरटीसी बस

विज्ञापन
धर्मपुर के समीप हांफी एचआरटीसी बस को धक्का मारकर हटाते यात्री। स्त्रोत- जागरूक पाठक
विज्ञापन
यात्रियों ने धक्का देकर हटाई बस, भारी परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। सरकाघाट-धर्मपुर मुख्य सड़क कैंची मोड़ के पास धंसने से बंद हो गई है, जिससे यातायात प्रभावित है। प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग से वाहनों को डायवर्ट किया है, लेकिन यह मार्ग भी सुरक्षित नहीं है। गुरुवार को इसी रास्ते पर एचआरटीसी बस बीच में खराब हो गई, जिससे यात्रियों को उतरकर बस को धक्का देना पड़ा।



यात्रियों में हेमराज, मीना देवी व अन्य का कहना है कि जब मुख्य सड़क पहले से ही बंद है, तो वैकल्पिक मार्ग को सुरक्षित और सुचारु बनाना प्रशासन की जिम्मेदारी थी, लेकिन इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। यात्री राकेश ने कहा कि यह मार्ग न तो चौड़ा है और न ही मजबूत। आज बस को धक्का देना पड़ा, कल कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अनुसार, धंसी हुई सड़क की मरम्मत कार्य तेजी से जारी है और जल्द ही मुख्य मार्ग बहाल कर दिया जाएगा। तब तक वैकल्पिक मार्ग पर दिक्कतें बनी रह सकती हैं। वहीं, एचआरटीसी के आरएस राजकुमार के अनुसार बस में तकनीकी खराबी आई थी, जिसे ठीक कर सेवा बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें